स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम सभी धर्मों का करते हैं सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । स्वामी प्रसाद मोर्य के विवादित बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। अखिलेश यादव ने कहा है कि हम सभी धर्मों का आदर और सम्मान करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तो यहां तक कहा है कि सभी धर्मों के साधु और संतों के उपदेशों और विचारों का सम्मान करते हैं,साथ ही उन विचारों को मानते भी हैं।

सपा सुप्रिमों अखिलेश यादव ने यह बातें गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमारे देश का सबसे बड़ा धर्म देश का संविधान है। डॉ.भीमराव अम्बेडकर ने जो संविधान दिया है और डॉ.राम मनोहर लोहिया के सिद्धांत पर चलकर देश में तरक्की और खुशहाली लायी जा सकती है।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और उसकी नीतियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार इंवेस्टर मीट के नाम पर खेल कर रही है। बाहर से कोई निवेश नहीं आ रहा है। जिलों में कार्यक्रम कराये जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक उद्योगपति पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोन देकर उद्योगपति को कहां से कहां पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : स्कूल में पढ़ने वाली दो सगी बहनों में से एक की नहीं पड़ेगी फीस

संबंधित समाचार