Kanpur Breaking: राइडर करता रहा स्टंट, लोग बनाते रहे Video
कानपुर, अमृत विचार। गंगा बैराज पर स्टंटबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टंट के दौरान हादसे में कई बार बेकसूर लोगों की जान जाती है। 100 मीटर की दूरी में चौकी होने के बावजूद आज एक बाइक राइडर पुलिस को चैलेंज देकर स्टंट करता रहा। स्टंट्स देख कर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। और उसका वीडियो बनाने लगे।
सबसे बड़ी बात ये है कि गणतत्र दिवस के दिन ये पूरा वाकया हुआ है जब पुलिस खुद को सबसे ज्यादा अलर्ट बताती है। यहांपुलिस तो दूर एक होमगार्ड का जवान तक नहीं दिखाई दिया। बैराज पर खुलेआम स्टंट कर राइडर अपने साथ दूसरो की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं। 26 जनवरी के दिन गंगा बैराज में लोगों की भीड़ के बावजूद राइडर स्टंट करता रहा। बिना नंबर की बाइक से स्टंट करते राइडर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
ये भी पढ़ें - अलाया अपार्टमेंट हादसे पर बोले अखिलेश- पीड़ित परिवारों तक मदद पहुंचाए सरकार
