गदरपुरः कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

गदरपुर, अमृत विचार। कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेसियों ने पद यात्रा निकाली। पैदल मार्च के जरिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नफरत को त्याग कर आपसी भाईचारे को कायम रखने का संदेश दिया। इस दौरान पेपर लीक के जरिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने, बढ़ती महंगाई और देश में फैल रहे सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की गई।


गुरुवार को 26 जनवरी के मौके पर जहां एक ओर पूरे देश में 74वें गणतंत्र दिवस की धूम थी वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के जरिए आपसी भाईचारे को कायम रखने का संदेश दिया। पैदल यात्रा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी की अगुवाई में निकाली गई। आयोजित यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा नफरत के बाजार में मोहब्बत फैलाने के दिए गए संदेश से लोगों को जोड़ते हुए नफरत की खाई को पाटकर आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हुए एकजुटता का आह्वान किया।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर सुबह से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस की यात्रा में नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के जोरदार नारों से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का कार्य किया। इस दौरान सिद्धार्थ भुसरी का कहना था कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के द्वारा देश को एकता की माला में पिरोने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में युवाओं के भविष्य के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी मामले को लेकर भी भाजपा की कार्यशैली पर भी जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर खोखले दावे करने वाली भाजपा सरकार के शासन काल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है वहीं यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर ने कहा कि भाजपा  सरकार में महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के मुंह से उनका निवाला छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नौजवान युवक रोजगार के नाम पर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें- शक्तिफार्मः आवासीय को 30 और प्रतिष्ठानों को देना होगा 50 रुपया प्रतिमाह यूजर चार्ज  - Amrit Vichar

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार को जनता कभी भी माफ नहीं करेगी और आने वाले निकाय चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी। भुल्लर ने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और यही जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी।

पैदल यात्रा की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज से होकर मुख्य मार्ग से होते हुए बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला पर जाकर संपन्न हुईं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कुमारी सुमन रानी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर, कांग्रेस नगराध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय भुड्डी, सुभाष बेहड़, बृजेश चौधरी, मनोज गुंबर, अमरजीत सिंह, सुमित सिंह, ऋषभ कंबोज रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका