हल्द्वानी: इलाज कराने आए बुजुर्ग की एसटीएच में कटी जेब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आंखों का इलाज कराने एक बुजुर्ग की एसटीएच में जेब कट गई। जेब में हजारों की नगदी व अन्य कागजात थे। 
 

जानकारी के मुताबिक पीसी शर्मा अपनी आंखों के इलाज के लिए एसटीएच आए थे। यहां उनकी आंखों का ऑपरेशन होना था। दोपहर करीब साढ़े 12 वह सुशीला तिवारी की कैंटीन में भोजन करने के लिए गए थे।

इसी दौरान जेब से पर्स चोरी हो गया। जिसमें आठ हजार रुपये के अलावा दो एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने मेडिकल चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी है। 

संबंधित समाचार