अखिलेश से मिले स्वामी प्रसाद, जातिगत जनगणना का उठाया मुद्दा, विवादित बयान पर रहे खामोश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अपने रामचरित मानस पर दिए विवादित बयान को लेकर चौतरफा विरोध से घिरे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। उन्होंने मीडिया से कहा कि मुलाकात के दौरान पार्टी की तरफ से शोषितों और वंचितों को हक़ दिलाने की बात पर चर्चा हुई है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि पार्टी जातिगत जनगणना के पक्ष में है। उन्होंने कहा वंचितों के लिए संविधान में निहित अधिकारों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ख़त्म करने का काम किया है। इसको लेकर सपा बड़ा आंदोलन करेगी, साथ ही पार्टी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जातिगत जनगणना को लागू करने की मांग भी करेगी। 

मीडिया की तरफ से रामचरित मानस पर विवादित बयान को लेकर जब स्वामी प्रसाद मौर्य से सवाल किया गया तो वह चुप रहे। उन्होंने भाजपा पर शोषितों का हक़ मारने का आरोप लगाया। बताते चलें कि रामचरित मानस पर विवादित बयान मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही उनके इस बयान पर हिन्दू संगठनों ने पूरे देश में जबरदस्त विरोध दर्ज कराया है।         

ये भी पढ़ें -'मैं किसी भी हालत में इस लड़के से नहीं करूंगी शादी'... भड़की दुल्हन तो दूल्हे के पिता ने लगाया यह आरोप 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता