अयोध्या: जी-20 को लेकर अवध विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में भारत के जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता को लेकर डिजिटल प्रशासन और महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता विषय पर प्रतियोगिता कराई गई। डिजिटल प्रशासन वाद-विवाद प्रतियोगिता में अभय कुमार उपाध्याय एवं अभीष्ट दीक्षित प्रथम पर रहे।
अंशिता आशीष एवं आदित्य प्रकाश उपाध्याय द्वितीय स्थान व शिवम् पांडेय एवं चैतन्य जायसवाल तृतीय रहे। स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता वाद-विवाद की प्रतियोगिता में अनामिका सिंह एवं अनुराग सोनी प्रथम रहे।
वैभवी मिश्रा एवं गौरव सिंह द्वितीय स्थान व अभिषेक दूबे एवं राहुल कुमार ने तृतीय रहे। प्रतियोगिता के बाद क्रीड़ा परिषद परिषद उपाध्यक्ष प्रो जसवंत सिंह व गणित एवं सांख्यिकी विभागाध्यक्ष प्रो एसएस मिश्र ने बताया कि भारत के जी-20 की अध्यक्षता में देश की संस्कृति व विरासत पूरी दुनिया में दिखेगी।
विश्वविद्यालय जी-20 के प्रभारी प्रो शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने छात्रों को जानकारी दी। निर्णायक मंडल में डॉ. स्नेहा पटेल, डॉ. प्रत्याशा मिश्र, डॉ. निहारिका सिंह, डॉ. सुमन लाल, डॉ. दिव्य वर्मा, डॉ. स्वाति सिंह शामिल रही। संचालन डा. शैलेन वर्मा व इंजीनियर रमेश मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सबका मनमोहा
