रुद्रपुर: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए पॉक्सो के आरोपी को कोर्ट में पेश किया। बताया कि आरोपी ने नाबालिग को पहले बहला फुसलाकर उसका अपहरण किया और बाद में दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार रंपुरा चौकी इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वार्ड-19 के रहने वाले आशीष पाल नाम के एक युवक ने उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो के तहत रिपोर्ट कर सरगर्मी से तालाश शुरू कर दी थी।

इस दौरान चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद देर रात आरोपी युवक को किच्छा बाइपास मार्ग से गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

संबंधित समाचार