रामनगरः देहरादून की रानी कर्णवती लोक गाथा ने झटका पहला पुरस्कार    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दूसरे पर नैनीताल और तीसरे पायदान पर रामनगर 

रामनगर, अमृत विचार। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव के तत्वावधान में चल रही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंगवाल ग्रुप देहरादून की लोकगाथा रानी कर्णवती (नकटी रानी) ने पहला पुरस्कार हासिल किया। जबकि प्रयोगांक ग्रुप नैनीताल की प्रस्तुति डाना गोलू को दूसरा व पर्वतीय महिला ग्राम विकास समिति रामनगर की प्रस्तुति बग्वाल को तीसरा पुरस्कार मिला।
 
मुख्य सांस्कृतिक झांकी प्रतियोगिता में प्रथम आर नंदा कला संगम रामनगर, द्वितीय कर्ण भूमि कला मंच कर्णप्रयाग, तृतीय कल्पेश्वर कला संगम उर्गम घाटी चमोली ने स्थान प्राप्त किया है। 

क्षेत्रीय जुलूस झांकी में प्रथम ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर, द्वितीय शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल हाथीडंगर, तृतीय महिला एकता मंच ने स्थान प्राप्त किया है। 

लोकनृत्य प्रतियोगिता विद्यालय स्तरीय में प्रथम शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल हाथीडगर, द्वितीय सेन्ट जोन्स पब्लिक स्कूल शंकरपुर, तृतीय ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर ने स्थान प्राप्त किया।  
   
ऐपण प्रतियोगिता में प्रथम तारा सती, द्वितीय मनीषा जोशी, तृतीय अल्का खाती ने स्थान प्राप्त किया। देहरादून से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अरविंद नेगी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री विपासा राठौड़, कोटद्वार से सर्वश्रेष्ठ गायिका मनीषा बिष्ट, सर्वश्रेष्ठ गायक प्रमोद रावत, देहरादून से सर्वश्रेष्ठ निदेशक अरविंद नेगी, चमोली से सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा उर्गम घाटी ने स्थान प्राप्त किया है।

मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट व चेयरमैन मोहम्मद हाजी अकरम व समिति के पदाधिकारियों ने नगद धनराशि व ट्रॉफी प्रदान की। 

यह भी पढ़ें- काशीपुरः निगम ने सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाया - Amrit Vichar

संबंधित समाचार