Bharat Jodo Yatra: 14 राज्य और 3970 KM का सफर... आज श्रीनगर के लाल चौक पर Rahul Gandhi ने फहराया तिरंगा 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नई दिल्ली। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारत जोड़ो यात्रा के लिए रविवार (29 जनवरी) बड़ा दिन है। आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 2 बजे वह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सोमवार यानी 30 जनवरी को श्रीनगर में इसका समापन होगा। 

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा 14 राज्यों से गुजरते हुए 3970 किलोमीटर की दूरी तय कर अब जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंच चुकी है। राहुल गांधी के श्रीनगर शहर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी एक्शन में नजर आया। सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए लाल चौक को सील कर दिया गया था और आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। 

राहुल गांधी के साथ इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी नजर आए। इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 11 बजे पंथा से हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दोपहर में श्रीनगर के लाल चौक पहुंची। पंथा से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी की जम्मू कश्मीर यूनिट के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री जी, कश्मीरी पंडित सवाल पूछ रहे हैं, जवाब है?'- राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला

संबंधित समाचार