बरेली: कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान शुरू, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे राहुल गांधी का संदेश

बरेली: कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान शुरू, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे राहुल गांधी का संदेश

बरेली, अमृत विचार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने नया अभियान शुरू किया है। 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' के जरिए कांग्रेस ने घर-घर लोगों से संपर्क साधने की कोशिश शुरू कर दी है। इसी अभियान को लेकर रविवार को जनपद बरेली के चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद यात्रा सैटेलाइट, नकटिया, नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां पहुंच कर समाप्त हुई। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा के दौरान लोगों से संपर्क साधकर घर-घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे।

वहीं इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि यात्रा से पहले शाहमतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारीयों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, एआईसीसी सदस्यों, पी सी सी सदस्यों पूर्व जिला एवं शहर अध्यक्षों, फ्रंटल संगठन, विभागों के अध्यक्षों, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों, वरिष्ठ कांग्रेस जनों की एक बैठक की गई। जिसमें आगामी रणनीति बनाई गई है। 

प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को समाप्त हो रही है। इसी कड़ी में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा हर बूथ, महानगर वार्डों और जिले के ब्लाकों पर आयोजित की जाएगी। राहुल गांधी के संदेश को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी कार्यकर्ता पहुंचाएंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे राहुल गांधी का संदेश
उन्होंने आगे कहा कि घर-घर जाकर संपर्क साधने के दौरान लोगों की परेशानियां सामने आएंगी। साथ ही कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अनुभव घर-घर पहुंचाना है। केंद्र सरकार की तरफ से बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को रूबरू कराना है।

ये भी पढ़ें- बरेली: गाड़ियों पर चढ़कर युवकों का हथियार लहराने का Video Viral, खुलेआम प्रदर्शन, गिरफ्तार