लखनऊ: हिंदू महासभा ने अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के विरोध में आज सोमवार को राजधानी लखनऊ में भारतीय हिंदू महासभा ने परिवर्तन चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की। साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

 

बता दें कि रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के वृन्दावन योजना में कुछ लोगों ने रामचरितमानस की प्रतियां जला दी थी। इस मामले में  पीजीआई थाने की पुलिस ने स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

यह भी पढ़ें:-स्वामी प्रसाद मौर्य पर बिफरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा -होनी चाहिए NSA की कार्रवाई

संबंधित समाचार