हल्द्वानीः भोरजाला में मिले नर कंकाल की शिनाख्त नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते 26 जनवरी को मिले नर कंकाल की शिनाख्त नहीं हो सकी। सोमवार को नर कंकाल का पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। 

काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम ने बताया कि बीती 26 जनवरी को थाना क्षेत्र के जंतवाल गांव के तोक भोर जाला के बरसाती नाले से नर कंकाल बरामद किया गया था। 

नर कंकाल करीब चार माह पुराना था। जिसके चलते मौके पर उसकी पहचान नहीं की जा सकी। शव की स्थिति और पहनावे से मृतक के मानसिक विक्षिप्त होने की आशंका है। 

उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर एक मटमैला कुर्ता और लाल रंग की धोती थी। जबकि उसने अंत:वस्त्र नहीं पहने थे। मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के करीब है। 

संबंधित समाचार