मुरादाबाद : बारिश के बीच गिरा 50 साल पुराना पेड़, दो पशुओं की मौत
कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार में हुआ हादसा
मुरादाबाद, अमृत विचार। बारिश के बीच 50 साल पुराना पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर दो पशुओं की मौत हो गई। सोमवार तड़के से हुई जोरदार बारिश के चलते कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार में पास पशुशाला पर 50 साल पुराना पेड़ गिर गया।
इससे बंधी दो भैंस उसकी चपेट में आकर मर गई। जबकि एक गाय चोटिल हो गई। इसके अलावा कुछ दूरी पर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर डेयरी मालिक मोहम्म्द जुबैर मौके पर पहुंचे और क्षेत्र के लोगों की मदद से पेड़ में दबी भैंसों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौज हो चुकी थी। जुबैर ने बताया कि दोनों भैंस की कीमत लगभग दो लाख रुपए है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने टक्कर मारी, बच्चे की मौत
