नशे में धुत विदेशी महिला मुंबई आ रही उड़ान में अर्धनग्न होकर घूमी, क्रू मेंबर को मारा मुक्का

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एयर विस्तारा की अबू धाबी-मुंबई उड़ान में नशे की हालत में एक क्रू मेंबर को मुक्का मारने और अन्य पर थूकने के आरोप में इटली की 45-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। इकोनॉमी टिकट वाली महिला बिज़नेस क्लास में बैठना चाहती थी और वह कथित तौर पर कपड़े उतारकर अर्धनग्न अवस्था में विमान में घूमने लगी थी।

विस्तारा की फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर ने नशे में क्रू मेंबर के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसने अपने कपड़े भी उतार दिए। फ्लाइट इटली से मुंबई आ रही थी। मुंबई में फ्लाइट लैंड होते ही क्रू मेंबर की शिकायत पर महिला को अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना सोमवार की है। महिला इटली की रहने वाली है। उसका नाम पाओला पेरुशियो है। 25 हजार रूपए का जुर्माना लगाने के बाद महिला को जमानत दे दी गई है। हालांकि, मामले में अभी भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि महिला के पास इकोनॉमी क्लास का टिकट था, लेकिन वह बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई थी। क्रू मेंबर ने जब उसे अपनी सीट में बैठने के लिए कहा तो वह बहस करने लगी। पीड़ित क्रू मेंबर ने बताया, वह बत्तमीजी करने लगी थी। मेरे साथ उसने मारपीट। जब मेरी मदद के लिए दूसरा क्रू मेंबर आया तो महिला ने उसके ऊपर थूक दिया। इसके बाद वह कपड़े उतारकर इधर-उधर घूमने लगी।

कैप्टन के निर्देश पर क्रू मेंबर ने महिला को पकड़कर कपड़े पहनाए। उसे शांत करने के लिए एक सीट से बांध दिया गया और फ्लाइट के लैंड होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में विस्तारा एयरलाइन ने कहा कि महिला के हंगामा करने पर उससे शांत रहने की अपील की गई थी। बाकी पैसेंजर्स की सुरक्षा को देखते हुए उसे हंगामा न करने के लिए कहा गया, लेकिन वह हिंसक हो गई थी। इसलिए फ्लाइट लैंड होने पर तत्काल कार्रवाई की गई और उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

विस्तार ने गलत व्यवहार के कारण अबु धाबी-मुंबई उड़ान में यात्री को रोका
मुंबई से अबु धाबी के लिए विस्तार की उड़ान में एक यात्री को उसके अशिष्ट और हिंसक व्यवहार के कारण यात्रा करने से रोक दिया गया। विमानन कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विस्तार ने एक बयान में कहा कि घटना सोमवार को हुई और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। वहीं, हवाईअड्डे पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों को यात्री के पहुंचने पर तत्काल कार्रवाई के लिए सूचित किया गया। 

एयरलाइन ने कहा, हमने सूचित किया कि 30 जनवरी को अबु धाबी से मुंबई के लिए उड़ान संख्या यूके-256 में एक अशिष्ट यात्री है। यात्री के लगातार अशिष्ट एवं हिंसक व्यवहार के मद्देनजर विमान के कप्तान ने चेतावनी कार्ड जारी किया और यात्री को विमान में यात्रा से रोकने का फैसला किया। विस्तार ने कहा कि विमान पर अन्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पायलट बार-बार घोषणाएं कर रहे थे। एयरलाइन ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। 

 

ये भी पढ़ें :  दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

 

संबंधित समाचार