मुरादाबाद : किसान मोर्चा का ऐलान, दो फरवरी को करेंगे चक्का जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। संजुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों की समस्याओं के प्रति दिखाई जा रही उदासीनता के बारे में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन और चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन असली के प्रवक्ता प्रबल प्रताप शाही ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ने घोषणा की थी कि 27 जनवरी 2023 तक गन्ना का मूल्य सरकार तय घोषित कर देगी। लेकिन अभी तक गन्ना का मूल्य तय नहीं किया गया। यह गन्ना किसानों के साथ भेदभाव और सरकार की गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मिलों में गन्ने की पेराई शुरू हुए तीन महीने हो चुके हैं। किसान की पर्ची पर गन्ने की आपूर्ति के बाद मूल्य दर्ज नहीं हो रहा है।

किसान गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इसलिए संजुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के किसान संगठन विरोध कार्यक्रम के द्वारा सरकार के समक्ष निम्न मांगें रखेगे। जिसमें प्रदेश सरकार अभिलंब गन्ने के मूल्य 450 रुपया प्रति कुंतल की घोषणा करें। उच्च न्यायालय के निर्णयानुसार पिछले वर्ष के गन्ने के बकाए का भुगतान ब्याज सहित सुनिश्चित करें। इस वर्ष किसानों के द्वारा मिलों को दिए गए गन्ने के बकाया का तत्काल भुगतान शुरू कराया जाए समेत अन्य मांगे की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बारिश के बीच गिरा 50 साल पुराना पेड़, दो पशुओं की मौत

संबंधित समाचार