अवध बार एसोसिएशन चुनाव: शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग, सुरक्षा को लेकर फोर्स तैनात
लखनऊ, अमृत विचार। आज अवध बार एसोसिएशन लखनऊ का चुनाव है, जिसमें कुल 123 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा जिसके बाद से एक फरवरी को काउंटिंग शुरू होगी। मतदान को लेकर भारी संख्या में पुलिस का बंदोबस्त किया गया है।
लखनऊ अवध बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सहित संयुक्त, कोषाध्यक्ष के पद के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव मैदान में 7 अध्यक्ष, 9 महासचिव, 11 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 14 मध्य उपाध्यक्ष, 6 कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 29 संयुक्त सचिव प्रत्याशी और 7 कोषाध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 18 और कनिष्ठ कार्यकारिणी पर 22 प्रत्याशी लड़ रहे है।
ये भी पढ़ें - AKTU में भ्रष्टाचार की जांच के आदेश, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे Full Enquiry
