कमलनाथ ने किया BJP सरकार से दलहन की खरीदी पर सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी सरकार से सवाल किया है क्या मौजूदा सरकार किसानों से 100 फीसदी दलहन खरीद रही है। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि मंदसौर में किसानों की छाती पर गोली चलाने वाले, किसानों की जमीन हड़पने के लिए केंद्र से कानून बनाने वाले, किसानों के बच्चों को गाड़ी से कुचल देने वाली पार्टी के लोग आजकल घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - राष्ट्रपति अभिभाषण में सौ से अधिक बार थपथपायीं गयीं मेजें

उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया कि भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में वादा किया था कि दलहन की 100 फीसदी खरीद सुनिश्चित होगी। क्या भाजपा सरकार किसानों से 100 फीसदी दलहन खरीद रही है?

ये भी पढ़ें - आतंकवाद पर भारत के रूख को समझ रही है दुनिया : राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू

संबंधित समाचार