रुद्रपुर: दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। किच्छा पुलिस और एसओजी ने एक वर्ष से फरार वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इनामी बदमाश शातिर किस्म का है।
25 हजार का इनामी करन नारायणपुर लालपुर थाना किच्छा का निवासी है। बगवाडा में एक व्यक्ति के मकान में किराए में रह रहा था। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। इधर पुलभट्टा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गुरुदेव सिंह निवासी बिछुआ थाना नानकमत्ता को गिरफ्तार किया है।
टीम में प्रभारी निरीक्षक किच्छा धीरेन्द्र कुमार, प्रभारी एसओजी विजेन्द्र शाह, लालपुर चौकी प्रभारी सतीश शर्मा, सर्विलांस प्रभारी विकास चौधरी, एएनटीएफ प्रभारी जसवीर चौहान, हेड कांस्टेबल नितिन रौतेला,गणेश पांडे, राजेन्द्र, ललित,पंकज, किशोर कुमार आदि शामिल थे। खुलासा के दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ किच्छा ओपी शर्मा आदि मौजूद थे।
