हल्द्वानी: टीपीनगर में 12 लाख की चोरी, मुखानी में दुकान खंगाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। टीपीनगर में एक घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जबकि मुखानी थाना क्षेत्र में भी चोरों ने एक दुकान से हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली और मुखानी पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
   

करायल जौलासाल आनन्दपुर निवासी खीमानन्द पिरसाली ने पुलिस को बताया कि बीती 22 जनवरी को अपनी पत्नी के इलाज के लिए बरेली गया था और घर में ताला लगा था। इस बीच चोरों ने उसके घर के ताले तोड़ दिए और सामान पर हाथ साफ कर दिया।

इसका पता उसके किराएदारों को 28 जनवरी की सुबह लगा तो उन्होंने फोन पर इसकी सूचना दी। वह घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त था। कमरे में रखी दो लाख रुपये की नगदी के अलावा मांग टीका, कानों की रिंग, नथ, हार, मंगलसूत्र, पौजी, कंगन, अंगूठी, गले की चैन आदि गायब थी। आभूषणों की कीमत 10 लाख के करीब है। खीमा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
 

वहीं दूसरे मामले में कठघरिया चैराहा स्थित भट्ट कॉम्पलैक्स में दुकान चलाने वाले संजय मेहरा ने बताया कि बीती 25 जनवरी की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस बीच बाइक सवार चार-पांच चोरों ने दुकान में सेंध लगा दी और गैस सिलेंडर, कुकर, गैस चूल्हा के अलावा करीब 1200 रुपए की नगदी ले उड़े। इस घटना का पता अगली सुबह तब लगा, जब पीड़ित दुकान पहुंचा। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित का कहना है कि उक्त चोर पूर्व में भी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

संबंधित समाचार