हल्द्वानी: राजपुरा के अजय की थी चोरगलिया बाजार में मिली लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते शनिवार को चोरगलिया बाजार में मिली लाश की अजय के रूप में शिनाख्त हो गई। शिनाख्त अजय की पत्नी ने की और ऐसा माना जा रहा है कि अजय ने जहर खाकर जान दी है। 
 गली नंबर चार राजेंद्रनगर राजपुरा निवासी अजय कुमार जायसवाल (40) पुत्र बनवारी की मंगलपड़ाव में दुकान है।

वह यहां पत्नी रेनू जायसवाल के साथ रहते थे। रेनू ने बताया कि बीते शनिवार को अजय दुकान जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन जाने से पहले अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए थे। शनिवार की शाम गुजर जाने के बाद भी जब अजय घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को फिक्र हुई और उन्होंने तलाश शुरू की।

तमाम स्थानों पर पड़ताल करती पत्नी रेनू मॉचरी पहुंची तो पता लगा कि शनिवार को एक लावारिश लाश चोरगलिया से आई थी। जिस पर परिजन चोरगलिया थाने पहुंचे। पुलिस ने फोटो दिखाई, जिसे देख कर रेनू ने अज्ञात शव की शिनाख्त पति अजय के रूप में की।

परिजनों की मानें तो अजय पहले भी एक-दो दिन के लिए घर से बिना बताए जा चुके हैं, लेकिन फिर लौट भी आए। वहीं अजय के साले अनूप जायसवाल ने बताया कि संभवत: उन्होंने जहर खाकर जान दी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को अजय की लाश चोरगलिया बाजार के पास मिली थी। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पता लगेगी। 

संबंधित समाचार