Pakistan : पंजाब प्रांत में TPP आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाहौर। भारी हथियारों से लैस पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवाली में एक पुलिस थाने पर गोलियां चलाईं। हाल ही में इस आतंकी संगठन के एक सदस्य ने पेशावर में एक मस्जिद में आत्मघाती बम धमाका कर 100 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। जिला पुलिस अधिकारी, मियांवाली, मुहम्मद नावेद ने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लगभग 20 आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से लैस होकर मंगलवार रात मकरवाल पुलिस थाने पर हमला किया। 

 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने हालांकि उन्हें खदेड़ दिया। ‘डान’ अखबार के मुताबिक, ताजा घटना इसलिए मायने रखती है क्योंकि अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अब तक पुलिस थानों और जांच चौकियों को निशाना बनाने वाली टीटीपी ने अब पंजाब प्रांत में लक्ष्यों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

 सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, हमला मंगलवार रात करीब नौ बजे तब शुरू हुआ जब आतंकियों ने स्वचालित हथियारों के साथ मकरवाल पुलिस थाने पर भारी गोलीबारी की। इसमें कहा गया है कि इसके जबाब में पुलिस की कार्रवाई भी दो घंटे से अधिक समय तक जारी रही।

 खबर में बताया गया कि पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने कहा कि आतंकवादी टीटीपी के थे। इसाखेल तहसील में मकरवाल ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्र है जो कोयले की खानों के लिए जाना जाता है। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीमों द्वारा उग्रवादियों को पकड़ने में विफल रहने के बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। आतंकवादी दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें:- Ukraine : यूक्रेनी सेना में महिलाओं के प्रति बदल रहा है नजरिया, हालात बिगड़े तो उठा लिए हथियार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात