रुद्रपुरः भाजपा और कांग्रेस की करनी और कथनी में अंतर: पोखरियाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की करनी और कथनी में अंतर है। दोनों ही पार्टियों से लोग त्रस्त हैं। दोनों पार्टी का छलावा उत्तराखंड की जनता बखूबी जान रही है। आने वाले समय पर सपा दूसरा विकल्प रहेगी।

गुरुवार को भ्रमण कार्यक्रम के तहत सपा के प्रदेश अध्यक्ष पोखरियाल ने रुद्रपुर में सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में पोखरियाल ने कहा कि जोशीमठ में इतनी बड़ी त्रासदी आई है, लेकिन सरकार धरातल पर कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा जमीनी स्तर पर काम कर रही है। पूरे उत्तराखंड में भ्रमण कर रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी पर्वतीय क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी और पर्वतीय क्षेत्र से पार्टी के विधायक भी होंगे। आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की पूरी तैयारी है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों में पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने का काम करेगी। राज्य में पार्टी के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान चलाने के लिए कहा गया है। वहां पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार