बरेली: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से काम के लिए निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह जब गांव के लोगों ने उसे रेलवे ट्रेक पर मृत पड़ा देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना देवरनिया के गांव बकैनिया निवासी वेदराम का 25 वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र माडा में प्लाई फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार की रात वह घर से फैक्ट्री पर ड्यूटी करने जा रहा था। इस दौरान भोजीपुरा स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। आज सुबह जब आसपास के गांव वालों ने उसके शव को देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी मिथलेश का रो रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- बरेली: किला से चौपला जाने वाली रोड होगी दुरुस्त, मरम्मत कार्य शुरू

संबंधित समाचार