बरेली: घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल, कैश पर भी हाथ किया साफ

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। बहन के घर गए युवक के घर का ताला तोड़कर चोर सारा सामान समेटकर फरार हो गए। वापस आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा इलाके के रहने वाले राहुल गुरुवार को अपनी बहन से मिलने ट्रांसपोर्ट नगर गए थे।

यह भी पढ़ें- बरेली : बंद पड़े घर में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान

उन्होंने शाम को वापस आकर देखा तो उनके घर के ताले टूटे थे। अलमारी और अन्य जगह रखा सारा सामान फैला हुआ था। चोर हजारों रुपए की नकदी और लाखों रुपए के जेवरात के अलावा मोबाइल फोन समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। 

राहुल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस को चोरों के खिलाफ कोई भी क्लू नहीं मिला। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें- बरेली : फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप, एसएसपी से शिकायत 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का बड़ा यू-टर्न! भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार, ICC की सख्ती और दोस्त देशों के दबाव ने बदला रुख