रामनगरः निकाय चुनावों में लहराएगा आम आदमी पार्टी का परचम- शिशुपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। निकाय चुनावों में इस बार आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी और अपना परचम लहरायेगी। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निकाय चुनाव प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत ने यहां पालिका परिसर में स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। 

उन्होंने रामनगर के सेक्टर अध्यक्षों से कहा कि वह 20 वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति तुरंत करें तथा नगरपालिका के लिए तीन नामों का पैनल हाईकमान को भेजने का काम करें।

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष रावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव लोचन, कार्यकारी महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू तिवारी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा माया दुबे, उपाध्यक्ष बिमला बिष्ट, विधानसभा अध्यक्ष नवीन नैथानी, भुवन भास्कर जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार