Video: बिल गेट्स ने बनाई रोटी और घी चपोड़कर खाई...मोदी बोले- बाजरा भी ट्रेंड में है 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ने शेफ एटान बरनाथ के साथ रोटी बनाकर खाई। गेट्स ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों रोटी बनाकर उस पर घी लगाते दिख रहे हैं। बकौल गेट्स, एटान हाल ही में बिहार में सामुदायिक कैंटीन दीदी की रसोई की महिलाओं से मिले और परफेक्ट रोटी बनाना सीखा।

https://www.instagram.com/p/CoKt3heJZr8/

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स के रोटियां बनाने का वीडियो काफी वायरल हो चुका है। इसमें बिल गेट्स, शेफ ईटन बर्नथ के साथ है और चम्मच से आटा गूंथते दिख रहे हैं। वीडियो में गेट्स रोटियां भी बेलते हैं और फिर रोटी को घी के साथ चटकारे लेकर खाते हैं। इस वीडियो को शेफ ईटन बर्नथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। अब इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी आई है। उनकी टिप्पणी भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। 

पीएम मोदी ने गेट्स के रोटी बनाने की कोशिशों की तारीफ करते हुए कहा, यह शानदार था, साथ ही उन्हें बाजरा जैसे हेल्दी ऑप्शन भी सुझाए। भारत में इन दिनों बाजरे की रोटी ट्रेंड में है, जो हेल्दी होता है। कई बाजरे के व्यंजन भी हैं जिन्हें आप बनाकर देख सकते हैं।  इस ट्वीट में पीएम ने स्माइली इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। 

WhatsApp Image 2023-02-04 at 3.02.41 PM

वीडियो की शुरुआत में शेफ ईटन बर्नथ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का परिचय करवाते हैं। फिर वह गेट्स को नई डिश यानी भारतीय रोटी के बारे में बताते हैं। इसके बाद बिल गेट्स आटा गूंथते और रोटियां बेलते नजर आते हैं। इसी बीच बर्नथ, गेट्स को बताते हैं कि उन्होंने रोटी बनाना भारत यात्रा के दौरान बिहार में रोटी बनाना दीदी की रसोई की महिलाओं से सीखा था। उन्होंने कहा कि मैं भारत में गेहूं की खेती करने वाले किसानों से भी मिला था।

वीडियो की शुरुआत में शेफ ईटन बर्नथ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का परिचय करवाते हैं। फिर वह गेट्स को नई डिश यानी भारतीय रोटी के बारे में बताते हैं। इसके बाद बिल गेट्स आटा गूंथते और रोटियां बेलते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में तीन सदी पुरानी मूर्ति को खंडित करने के खिलाफ प्रदर्शन

संबंधित समाचार