हरदोई: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी शिकायतें, दिए निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सण्डीला / हरदोई, अमृत विचार। तहसील सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने तहसील स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभा की चरागाहों, सार्वजनिक संपत्तियों, चक मार्गों से अवैध कब्जे हटा करके आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाय। 

उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें राजस्व से संबंधित अवैध कब्जों की शिकायतें आती हैं जिनका सूचीबद्ध तरीके से निस्तारण करें फरियादियों की शिकायतों को  राजस्व अभिलेखों के हिसाब से निस्तारित करें समाधान दिवस में आयी शिकायतों को मौके पर जाकर तथा संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही उनका गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करें। 

समाधान दिवस में  195 शिकायते दर्ज की गई  इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी,एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह, सीओ अंकित मिश्रा,कोतवाल दिलेश कुमार सिंह सहित जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें - मैं हिंदू धर्म में पैदा हुआ यह मेरे बस में नहीं था, लेकिन मैं... स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से UP में फिर बढ़ी हलचल  

संबंधित समाचार