रुद्रप्रयाग: जब शिष्टाचार सिखाने वाले बन जाए अशिष्ट।

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रप्रयाग, अमृत विचार।  राजकीय इन्टर कॉलेज क्विलाखाल के प्रभारी प्रधानचार्य कॉलेज परिसर में शराब पीकर घुसे और स्टाफ के साथ गली गलोच करने लग गए, इससे कॉलेज मे पढ़ रहे छात्र- छात्राएँ आक्रोश में आ गए और धरने पर बैठ गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रधानाचार्य के निलंबित करने की मांग की है। उक्त प्रभारी प्रधानाचार्य के अभद्र व्यहवार  की शिखीयत पहले भी या चुकी है और इस बार तो उनका विडिओ भी सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म्स मे वायरल हो चुका है। 

मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने बताया कि कुछ दिनों से जखोली विकासखंड के राइंका क्वीलाखाल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश कुमार के शराब पीकर स्कूल आने और छात्रों व स्टाफ से बदसलूकी करने की शिकायत कुछ लोग कर रहे थे।  इससे विद्यालय के छात्र-छात्राएं व स्टाफ काफी चिंतित है। शुक्रवार को प्रधानाध्यापक कुमार शराब पीकर स्कूल पहुंचे और छात्रों व स्टाफ से अभद्रता करने लगे। इससे छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाओं से बाहर निकल आए। स्कूल का स्टाफ उन्हें लेकर बाहर आ गया और प्रधानचार्य कुमार के विरोध में बैठ गया।

स्कूल के प्रधानाध्यापक आज जब काम पर आए तो शराब पी रहे थे और स्टाफ से अभद्रता कर रहे थे। स्टाफ, शिक्षक और अभिभावक संघ ने इसकी शिकायत की। उन्होंने ने कहा कि प्रधानाचार्य के व्यवहार से छात्र असुरक्षित और असहज महसूस कर रहे हैं। 

शिक्षकों को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है और इससे पठन-पाठन में परेशानी हो रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है और प्रभारी प्राचार्य को निलंबित करने की अनुशंसा की है। सीईओ का कहना है कि किसी भी स्कूल में अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वहां का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में औली की खूबसूरती के मनोरम दृश्य, जानिये- शुद्ध आत्मा पर पानी गिरने का राज!

संबंधित समाचार