Viral Video: क्या आपने देखा है तीन सींग वाला सांड? वीडियो देखकर यूजर्स भी रह गए भौचक्का

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हे देखने के बाद हमें अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड के सिर पर दो नहीं, बल्कि तीन सींग दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिमाग चकरा जाएगा। सांड का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

ये भी पढे़ं- Video: सांप ने निगल ली प्लास्टिक की पाइप, फिर जो हुआ...वीडियो देख हो जाएंगे दंग

आमतौर पर गाय, भैंस, सांड और बकरी के सिर पर दो सींग होते हैं, जिससे वह अपना बचाव करते नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में एक काले रंग के सांड के सिर पर दो नहीं, बल्कि तीन सींग देखे जा सकते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स भी भौचक्का रह गए हैं। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के जटाशंकर धाम का है।

बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @NarendraNeer007 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'कभी देखा है तीन सींग वाला सांड।' यूं तो इंटरनेट पर अक्सर जानवरों से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल यह वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है। 

ये भी पढे़ं- कनाडा में मिले जीवाश्मों से पता चल सकती है डायनासोर के विकास के बारे में नई जानकारी