मुख्यमंत्री शिवराज ने कमलनाथ से उनकी ‘मेरा खेत मेरा तालाब’ योजना को लेकर किया सवाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पूछे जा रहे सवालों की कड़ी में आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनकी ‘मेरा खेत मेरा तालाब’ योजना के तहत रियायती दरों में बैंक ऋण उपलब्ध कराए जाने को लेकर उनसे (कमलनाथ) सवाल किया।

सीएम चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कांग्रेस के झूठ को उजागर करने के लिए वे अभियान चला रहे हैं और रोज सवाल पूछ रहे हैं पर वो जवाब नहीं दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने ‘मेरा खेत, मेरा तालाब’ योजना में कहा था कि भूजल स्तर को बनाए रखने के किए रियायती दरों पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराएंगे, पर किसी को ऋण उपलब्ध नहीं कराया गया। 

ये भी पढ़ें- Tripura Election: अमित शाह सोमवार को करेंगे त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित 

संबंधित समाचार