बहराइच में महिला ने पर्स से मोबाइल निकाल रहे चोर को जमकर पीटा- देखें Video
संवाददाता, बहराइच/ अमृत विचार। शहर के चौक बाजार में रविवार को भीड़ के बीच एक महिला के पर्स से चोर ने मोबाइल निकालने का प्रयास किया। इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने चोर की जमकर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों उसे छुड़ाया। इसके बाद वह फरार हो गया।
कोतवाली नगर के चौक बाजार में रविवार को काफी भीड़ थी। भीड़ के बीच लोग खरीददारी कर रहे थे। दोपहर में एक महिला कपड़े की दुकान पर मोलभाव कर रही थी। तभी पीछे से एक मोबाइल चोर पहुंच गया। उसने मोबाइल पर्स से निकालने का प्रयास किया। महिला को इसकी भनक लग गई। इस पर पीछे मुड़ी महिला ने मोबाइल चोर को जमकर पीटा। भीड़ के बीच लोगों ने युवक को छुड़ाया। इसके बाद युवक मौके से से फरार हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
बहराइच में महिला ने पर्स से मोबाइल निकाल रहे चोर को जमकर पीटा- देखें Video pic.twitter.com/EAaQ1oTY7w
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 5, 2023
ये भी पढ़ें -रायबरेली: लव जिहाद का शिकार हुई विवाहिता, हिन्दू बनकर युवक ने प्रेम जाल में फंसाया, अब दे रहा यह धमकी
