हल्द्वानी: 07, 08 और नौ फरवरी को नहीं मिलेगा सरकारी राशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर राज्य के समस्त सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता सात, आठ और नौ फरवरी को बहिष्कार पर रहेंगे। वहीं, 22 मार्च को सभी विक्रेता दिल्ली में संसद भवन का घेराव करेंगे।

फेडरेशन के राष्ट्रीय सहायक सचिव एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रेवाधरी बृजवासी ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक एनएफएसए योजना के तहत पीएचएच और अंत्योदय कार्ड धारकों को फ्री में राशन वितरण करने की घोषणा की है, लेकिन सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को लाभांश देने का कोई प्रावधान नहीं बनाया है। इससे देश व प्रदेश के समस्त राशन विक्रेताओं में रोष है। इसलिए संगठन के आह्वान पर सात फरवरी से कार्यबहिष्कार का निर्णय लिया गया है। 

सभी विक्रेता लैपटॉप और पोस मशीन बंद रखकर विरोध जताएंगे। करीब 72 घंटे तक राशन वितरण कार्य ठप रहेगा। बृजवासी ने कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी, राशन में घटतोली, मानदेय, नेट रिचार्ज न देने जैसी तमाम समस्याओं से विक्रेता जूझ रहे हैं। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार उनकी अनदेखी कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता