बढ़ सकती है स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें, रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने और जलाने वाले दो लोगों पर NSA
लखनऊ। यूपी की राजधानी में रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने और जलाने के मामले में लखनऊ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए डीएम सूर्यपाल गंगवार के आदेश पर दोआरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की है। वहीं प्रतियां जलने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद के साथ 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
बता दें कि 29 जनवरी को भरातीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता सतनाम सिंह लवी ने वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद श्री रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने और जलाने वालों के खिलाफ लखनऊ के पीजीआई थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने बड़ा कार्रवाई करते हुए सलीम हसन और सत्येंद्र कुशवाहा समेत कुल 5 लोगों को आरेस्ट किया था।
इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जांच की गई। जिसके बाद अब सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करते हुए एनएसए लगाया गया। वहीं, अन्य आरोपियों की भी भूमिका जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर विधवा से ठगे पांच लाख रुपये
