बरेली: कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने कहा- बेटियों के जन्म को उत्सव की तरह मनाएं
बरेली, अमृत विचार। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वाधान में जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवजात कन्याओं को प्रमाणपत्र व तोहफे दिए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने कहा कि कन्याओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के लिए इस तरह के आयोजन अब से बरेली जनपद में और बाकी मंडल के सभी जनपदों में किए जाएंगे।
ये भी पढे़ं- बरेली: नाइजीरियन के लिए करते थे क्राइम, साइबर अपराध करने के लिए खुलवाते थे बैंक अकाउंट, तीन गिरफ्तार
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 6, 2023
कार्यक्रम में 30 नवजात कन्याओं को कन्या गौरव प्रमाणपत्र दिए गए। साथ ही उन्हें कन्या सुमंगला योजना के तहत हर कन्या के जन्म पर 2000 रुपए दिए जा रहें है। उन्होंने कहा यह एक जन जागरुकता का विषय है, ताकि हर कन्या के जन्म को एक उत्सव के रूप में मनाए। उन्हें हर प्रकार की सुविधा मिले। उन्हें एक अच्छा माहौल मिले इस के लिए शासन प्रशासन पूर्ण रूप से तत्पर हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली : बुलेट मोटर साइकिल नहीं दिलाई तो बेटे ने अपनी मां को ही मार डाला
