खटीमाः 31 केंद्रों पर 855 लोगों को लगाई कोविशील्ड बूस्टर डोज
खटीमा, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को कोविड टीकाकरण महा अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमों ने 31 केंद्रों में 855 लोगों को कोविशील्ड के बूस्टर डोज लगाए।
नागरिक अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कोविड टीकाकरण के अन्तर्गत 15 से18 व 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाए गए।
इनमें कोविशील्ड का नागरिक चिकित्सालय, पीएचसी देवरी, नगला तराई, चकरपुर, प्रतापपुर, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नौगवांनाथ, नदन्ना, कुटरा, सुजिया, बिगराबाग, श्रीपुर बिछुआ, रतनपुर, झनकट, पहेनिया, खेतलसंडा खाम, कंचनपुरी, नौसर, मोहम्मदपुर भुड़िया, मझोला प्रथम, उपकेन्द्र दमगड़ा, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सिसैया, बंडिया, बानुसी, चंदेली, उपकेन्द्र भुडाई, चांदा, टेड़ाघाट, बिरिया मझोला, कंजाबाग, भुड़ाकिशनी, सरपुड़ा में टीका लगाया गया।
