हल्द्वानी: गौला नदी की खनन लीज 10 वर्ष बढ़ाने की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर गौला नदी की 28 फरवरी को समाप्त हो रही खनन लीज 10 वर्षों बढ़ाने की मांग की ।
केंद्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से भी गौला नदी में खनन की पर्यावरण स्वीकृति का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि 28 फरवरी के बाद नदी में चुगान की अवधि नहीं बढ़ती है तो सात हजार से अधिक वाहन स्वामी, चालक और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख लोगों की आर्थिकी और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। लिहाजा जनहित को देखते हुए यदि 10 वर्ष की चुगान लीज देने में विलंब होता है तो विकल्प के तौर पर इस खनन सत्र 31 मई तक अनुमति दी जाए। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने खनन लीज की अनुमति देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान डंपर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट और दिशा के निदेशक देवेंद्र सिंह बिष्ट भी मौजूद थे।
