बहराइच: पयागपुर सीएचसी में 50 बेड का बनेगा महिला अस्पताल, विधायक ने किया शिलान्यास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पयागपुर/ बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पयागपुर में 50 बेड का महिला अस्पताल बनेगा। जिसका शिलान्यास सोमवार विधायक ने पूजा अर्चना कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को इलाज के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बेड का महिला अस्पताल बनेगा। इसके लिए सरकार ने संबंधित निर्माण निगम को बजट जारी कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से जगह भी चिन्हित कर ली गई थी। महिला विंग के निर्माण का शिलान्यास सोमवार पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया। इससे पूर्व विधायक निर्माण कार्य के लिए पूजा अर्चना की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अब क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी सुविधाएं गांव में ही करती जा रही है। 

उन्होंने कहा कि सीएचसी में महिला अस्पताल निर्माण पर तीन करोड़ रूपये खर्च होगा। जबकि ऑक्सीजन प्लांट और 20 बेड पहले ही बन चुके हैं। इस दौरान निशंक त्रिपाठी, अधीक्षक डॉक्टर विकास वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष किंचू मिश्रा, रामतेज द्विवेदी, पंकज शुक्ला, प्रदीप त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, राम कुमार वैश्य, पूर्व प्रधान विनोद सिंह, जगदेव पांडेय, विपिन त्रिपाठी, हिमांशु सिंह समेत अन्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -Video: Adani Group के खिलाफ कांग्रेस ने लखनऊ में किया पैदल मार्च, कहा - खतरे में है देशवासियों की गाढ़ी कमाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात