हल्द्वानी के एकदिवसीय दौरे पर सीएम धामी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे लोकार्पण
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एकदिवसीय दौरे पर आ रहे है। प्रमुख निजी सचिव मोहन चन्द जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 10ः30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान करेंगे व 11:30 बजे गौलापार स्टेडियम हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेगें।
उसके बाद सुबह 11:45 मिनट पर गौला बाईपास निकट आंवला चौकी में सीवरेज ट्रीटमेंट व लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद काठगोदाम सर्किट हाउस में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भाजपा पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं विचार विमर्श करेंगे।
कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:40 बजे गौलापार स्टेडियम से हैलीपैड हल्द्वानी से अस्थाई हेलीपैड लोहरिया हैड खटीमा उधमसिंह नगर को जायेंगे।
