हरिद्वार: पेपर लीक मामले में शामिल भाजपा नेता फरार
हरिद्वार, अमृत विचार। भाजपा नेता संजय धारीवाल को राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा कोर्ट में सरेन्डर कराने की कोशिश जारी है।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दी है। हालांकि, विशेष जांच दल (एसआईटी) अभी भी उसकी तलाश कर रहा है। इस बीच एसआईटी ने पेपर खरीदने वाले विद्यार्थियों के बारे में भी और जानकारी हासिल की है।
पटवारी पेपर लीक कांड के चौथे दिन एई और जेई परीक्षा के पेपर लीक मामले में कनखल थाने में एफआईआर करायी गयी। आयोग के अनुभाग अधिकारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हाल ही में खबर आई थी कि संजय धारीवाल ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दी है, जिसके चलते एसआईटी सतर्क हो गई है। फिलहाल एक टीम उसकी तलाश कर रही है, साथ ही उसके परिचितों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस भी उसके मददगारों को बख्शने को तैयार नहीं है। इस बीच, एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि वे उम्मीदवारों के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं, और जल्द ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
