Valentine Week 2023 : रोज डे पर इस तरह करें अपने प्यार का इजहार, पूरी उम्र याद रखेगा पार्टनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Valentine Week 2023 कानपुर में रोज डे पर प्रेमियों ने गुलाब देकर किया प्यार का इजहार।

Valentine Week 2023 वैलेंटाइन डे के पहले रोज डे के दिन कानपुर में प्रेमियों ने अपने पार्टनर को गुलाब को फूल देकर प्यार का इजहार किया। फूलों की दुकानों में गुलाब के फूल खूब बिके तो कई ने बाजार से भी फूलों के बुके खरीदे।

कानपुर, अमृत विचार। Valentine Week 2023 मंगलवार को रोज डे है। इस रोमांटिंग दिसव के मौके पर कानपुर के मोतीझील सहित तमाम पार्कों में युगल प्रेमियों के हाथों में लाल गुलाब देखे गए। वहीं अपनी शादी लाइफ की शुरुआत करने जा रहे नए जोड़े भी इस खूबसूरत फूल के साथ अपनी पार्टनर को इजहार करते दिखे। अपनी दांपत्य जीवन की शुरुआत में ही गुलाब से महकाने के साथ उसे और खुशनुमा बनाने की यह जुगत नए जोड़ों में देखी गई। शहर में फूलों की दुकानों में गुलाब के फूल खूब बिके तो कई ने बाजार से भी फूलों के बुके खरीदे। 

फरवरी महीने में 14 तारीख तक लगभग हर दिन प्रेमियों के लिए काफी खास होता है। फिर चाहें वह रोज डे हो, प्रपोज डे, चाकलेट डे, टेडी डे, प्रामिस डे हो या फिर अन्य रोमांटिक डे। हर इन खास दिनों में प्रेमी जोड़े को एक दूसरे से इजहार करने का बेहतर अवसर होता है। प्रेमी युगल इस खास दिनों को मनाना बिल्कुल नहीं भूलते। इस बार भी प्रेमी जोड़ों ने अपने पार्टनर को गिफ्ट देने की पहले से ही तैयारी कर ली। कोई मोबाइल तो कोई टेडी बियर देकर अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने की सोच रहा है। कोई सरप्राइज कर ऑनलाइन गिफ्ट बुक कर रहा है तो कोई अपने हाथ से ही अपने पार्टनर को वह गिफ्ट देना चाहता है।

संबंधित समाचार