बरेली: तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच लोग घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर लभारी पुलिस चौकी और मिलक बाईपास के बीचों-बीच बरेली जाने वाली लाइन पर एक स्विफ्ट डिजायर कार ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रिक्शा चालक संजय और ई-रिक्शा में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक संजय को सीएचसी मीरगंज और ई रिक्शा में सवार श्यामलाल, सेवाराम, छोटेलाल और वीरेंद्र को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है। घटना के बारे में थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि कार और ई रिक्शा को लभारी पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया है और कार्यवाही की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: बाइक से जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष
दिल्ली अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग ने चलाया अभियान, होटल- रेस्टारेंट आदि में आग से बचाव के परखे इंतजाम
रामभक्तों के लिए खुशखबरी : राममंदिर में ऑनलाइन मिलेगी व्हील चेयर की सुविधा, जरूरतमंदों को नहीं होगी असुविधा
Ayodhya News : कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने संभाला पदभार, कहा- कृषि विज्ञान केंद्रों को मजबूत करने की जरूरत
मोदी सरकार के 12 साल : बाराबंकी में मंत्री सुरेश राही बोले- 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य