Banda: वैलेंटाइन वीक के प्रपोज डे के दिन हुआ विवाद, प्रेमिका ने हाथ काटा तो प्रेमी ने नदी में कूदकर दे दी जान
Banda News बांदा में प्रेमिका ने हाथ काटा तो प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दी।
Banda News वैलेंटाइन वीक के प्रपोस डे के दूसरे दिन प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर प्रेमिका ने हाथ काट लिया तो प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दे दी। वहीं, पुलिस युवक के नदी में डूबने से मौत की बात कह रहीं।
बांदा, अमृत विचार। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज-डे पर प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। आवेश में आकर प्रेमिका ने हाथ काट लिया। प्रेमी छात्र इस गम को सहन नहीं कर पाया और उसने केन नदी पर बने रेलवे पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उसका शव निकलवाकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।
कस्बा अतर्रा के नहर कोठी निवासी केसीएनआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार वेलेनटाइन वीक के दूसरे दिन प्रॉमिस-डे पर उसका अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रेमिका ने उससे नाराज होकर अपना हाथ काट लिया। जिससे वह इस गम को नहीं सह पाया और थोड़ी देर बाद ही केन नदी पर बने रेलवे पुल से उसने नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसका शव बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस को उसके दोस्तों ने बताया कि मोहसिन उनके साथ यहां घूमने आया था। पुल पर जब सभी लोग नदी की फोटों खींच रहे थे तभी अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि एक युवक नदी नहाने आया था पैर फिसल जाने की वजह से नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई।
