नैनीताल: खस्ताहाल श्मशान घाट की तस्वीर बदली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हनुमान भक्त और जय श्रीराम सेवा दल के सदस्यों ने अभियान चलाया


नैनीताल, अमृत विचार। नगर के समाजसेवियों ने खस्ताहाल पड़े श्मशान घाट की श्रमदान कर साफ़-सफ़ाई की। संगठन के सदस्यों ने क्षेत्र को साफ किया, झाड़ी काटी और बाद में भवन का रंगरोगन भी किया।


नैनीताल में 'हनुमान भक्त' और 'जय श्री राम सेवा दल' के दर्जनों सदस्यों ने बुधवार को पाइंस स्थित श्मशान घाट में श्रमदान किया। इन सदस्यों ने अपने संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए साफ-सफाई और रंगाई पुताई कर घाट को स्वच्छ बनाया। खस्ताहाल घाट में दीवारों और नालियों से झाड़ियां और कूड़ा निकालकर क्षेत्र को साफ किया गया और फिर मंदिर, हॉल, पैराफिट और दीवारों को रंग दिया गया। इस दौरान मनोज कुमार, अनिल ठाकुर, राजेन्द्र परगाई, विक्की वर्मा, रवि फर्त्याल, पंकज बिष्ट, किशोर ढेला, मनदीप फर्त्याल, अनूप कुमार, मनोज, अमित, राहुल, नीरज भट्ट आदि कई लोगों ने योगदान दिया। संगठन के उपाध्यक्ष विक्की वर्मा ने कहा कि उनके संगठन ने खस्ताहाल पड़े श्मशान घाट को आज सुधार दिया है। वो आने वाले समय मे और भी सामाजिक क्षेत्र के लिए कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें: गरमपानी: बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में टटोली गई ग्रामीणों की नब्ज

संबंधित समाचार