बदमाशों ने केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के घर को बनाया निशाना, खिड़की का शीशा तोड़ा...
तिरुवनंतपुर। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन के केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर हमला किया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने मंत्री के घर की खिड़की के शीशे तोड़ दिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के घर के बरामदे में खून के धब्बे मिले हैं।
केरल के तिरुवनंतपुरम में अज्ञात बदमाशों ने केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के आवास को कथित तौर पर निशाना बनाया और इसकी खिड़की का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुरलीधरन के उल्लूर में स्थित आवास में पार्किंग स्थल की खिड़की का शीशा तोड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार उनके कार्यालय के कर्मचारियों को आज पूर्वाह्न 11 बजे खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला और सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मौके से खून के धब्बे मिले हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने और उनकी मंशा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक के शिमोगा एयरपोर्ट का नाम इस पूर्व CM के नाम पर रखा जाएगा, बोम्मई ने किया ऐलान
