क्या Prabhas और Kriti की Maldives में सगाई करने की प्लानिंग है, सच्चाई यहां है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता प्रभास की टीम ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा था कि वह मालदीव में अभिनेत्री कृति सेनन से सगाई करने वाले हैं। टीम ने कहा, वे दोस्त हैं। उनकी सगाई की खबरें सच नहीं हैं। आगामी फिल्म आदिपुरुष में साथ नज़र आने वाले प्रभास-कृति ने कई बार रिलेशनशिप में होने की खबरों का खंडन किया है।

ये भी पढे़ं- Sridevi Biography : बोनी कपूर लॉन्च करेंगे 'श्रीदेवी द लेजेंड', वेस्टलैंड बुक्स को दिए किताब के राइट्स

बता दें कि, कृति सेनन और प्रभास पिछले कुछ दिनों से अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों ने हर बार इसे अफवाह बताते हुए एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताया। अब बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा है कि, दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस साल कृति सेनन आदिपुरुष को-स्टार प्रभास संग सगाई करेंगी। हालांकि, इस रिपोर्ट पर अब प्रभास की टीम का रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

कृति सेनन संग प्रभास की सगाई की उड़ रही अफवाह पर अब उनकी टीम ने पूरी सच्चाई बता दी है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी टीम ने दोनों स्टार की सगाई की खबरों को गलत बताया है। टीम ने कहा कि, कृति सेनन और प्रभास केवल अच्छे दोस्त हैं और उनकी सगाई की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं।

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर फिल्म समीक्षक उमैर संधू ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि, अगले हफ्ते कृति सेनन और प्रभास मालदीव में सगाई करने वाले हैं। इस ट्वीट के सामने के बाद ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हालांकि एक्ट्रेस कृति सेनन ने खुद इस खबर का खंडन करते हुए इस अफवाह बताया।

बता दें कि, कृति सेनन और प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का टीजर जब ल़ॉन्च हुआ था तो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरों ने खूब बवाल मचाया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया गया था कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान कृति सेनन प्रभास का काफी ध्यान रखती हैं और दोनों एक दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

प्रभास और कृति सेनन की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' की बात करें तो यह फिल्म इस साल 16 जून 2023 में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर हुए तमाम विवादों के बाद इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई। पहले ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। कहा जा रहा है कि, मेकर्स द्वारा फिल्म के एनिमेशन में कुछ बदलाव होने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ये भी पढे़ं- फिल्म 'सेल्फी' का गाना 'Kudiye Ni Teri' रिलीज, अक्षय कुमार-मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता