काशीपुर: पुस्तकें करती हैं बच्चों का मानसिक विकास : शैलेंद्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। जय मां भारती समाज सेवी संस्था की ओर से पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि पुस्तकें बच्चों का मानसिक विकास करती हैं। संस्था आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के विकास के लिए छोटे-छोटे होम पुस्तकालयों का संचालन कर प्रतियोगिता के लिए किताबें उपलब्ध करा रही है। इसलिए जगह-जगह पुस्तक मेला लगा कर ऐसे बच्चों के सामान्य ज्ञान एवं कंपटीशन की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। वहां पर भास्कर त्यागी एडवोकेट, मनीष शर्मा, आशीष चौधरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: शादी समारोह से उड़ाया जेवरात व नकदी से भरा बैग

संबंधित समाचार