हल्द्वानी: पति ने मारपीट कर बच्चे संग घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए काठगोदाम थाने में केस दर्ज कराया है। 

आदर्श कालोनी मल्ला प्लाट दमुवाढूंगी निवासी सुमित्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहाकि उसका पति संजीव उसके साथ आए दिन मारपीट व गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देता है।

कई बार उसने उसे घर से बाहर निकाल दिया। सुमित्रा के अनुसार बीती 7 फरवरी को संजीव ने उसका गला दबाया और ईटों तथा रॉड से पीटा।

उसने पैर तोड़ने की कोशिश की और ऑपरेशन वाले पेट में लातों से  मारा। बच्चों को भी मारा और कड़ाके की ठड़ में उसे बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं बड़ी बेटी को जूतों और छोटी बेटी को रॉड से पीटा। काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार