हल्द्वानी: भवन कर न जमा करने वालों हो जाओ सावधान ...क्योंकि...
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में बीते दो से तीन वर्षों के बकाया गृहस्वामियों के गृहकर नहीं जमा करने वालों पर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया हैं। नगर निगन ने अभी तक करीब दो हजार से अधिक लोगों को बकाया गृहकर नहीं जमा करने को लेकर नोटिस थमा दी है।
शहर में मौजूद 26 हजार गृहकर दाता है, लेकिन 17 हजार करदाताओं ने गृहकर अदा करने से कतरा रहे थे। इस मुद्दे को अमृत विचार ने प्रमुखता से 30 जनवरी के अंक में उठाया था। जिसका संज्ञान नगर निगम ने लेते हुए दो हजार से अधिक करदाताओं को नोटिस पकड़ा चुका हैं। निगम भवन कर और स्वच्छता कर न जमा करने वाले स्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने ऐसे दो हजार से अधिक कर दाताओं को एक सप्ताह के अंदर कर जमा करने का नोटिस थमा दिया है।
अगर इसके बाद भी भवन कर नहीं अदा किया गया तो आगे आरसी काटने की कार्रवाई पूरी की जाएगी। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 26 हजार भवन करदाता हैं। जिनमें से करीब अधिकांश गृहस्वामी लंबे समय से गृहकर नहीं जमा कर रहे हैं, जिसके चलते अधिकांश लोगों पर लाखों रुपये का भवन कर बकाया हो गया है।
ऐसे में करीब दो हजार से अधिक लोग हैं, जिन पर करीब 60 लाख रुपये से अधिक का गृहकर बकाया है। इन्हें कई बार नोटिस देने के बाद चेताया गया लेकिन इसके बाद भी कर देने से बचते नजर आए। नगर निगम की ओर से इन सभी को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया हैं। वहीं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि करीब दो हजार से अधिक गृहस्वामियों को कर न अदा करने की नोटिस थमा दी गई है। जिनको सात दिन की मोहलती दी गई है।
