रायबरेली: संजू देवी बनी गोकना की नई बीडीसी, 82 मतों के अंतर से दर्ज की जीत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। विकास खंड के गोकना गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य के उप चुनाव में संजू देवी ने जीत दर्ज की है। शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में हुई मतगणना में परिणाम की घोषणा की गई है। इसके लिए गुरुवार को मतदान कराया गया था।

गोकना गांव के बीडीसी की मौत के बाद वहां उपचुनाव कराया गया था। गुरुवार को संपन्न हुए उपचुनाव में कुल 1557 मतदाताओं में से 902 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शुक्रवार की सुबह ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में मतगणना शुरू हुई। करीब दो घंटे की गणना प्रक्रिया के बाद अंतिम  परिणाम की घोषणा की गई । जिसमें संजू देवी ने कुल 473 मत हासिल करके जीत दर्ज की है। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को राघवेंद्र प्रताप सिंह को 391 मत मिले । इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर रहे धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी को मात्र 26 मत ही प्राप्त हुए । इस प्रकार से 82 मतों की अंतर से संजू देवी को विजई घोषित किया गया है। जबकि 12 मत अवैध घोषित किए गए है।
      
ये भी पढ़ें -UP: 3 आईएएस के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी

संबंधित समाचार