यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान- दिसंबर तक देश के सभी गांवों में होगा 5G नेटवर्क  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यहां बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा की इस साल के अंत तक देश के सभी गांवों में रिलायंस कम्युनिकेशन 5-G नेटवर्क उपलब्ध करा देगी। मुकेश अंबानी ने समिट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश सर्वाधिक सुरक्षित है और हमारी कंपनी लगातार उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही है। 

रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में अगले चार वर्षों में 5जी सेवाएं शुरू करने, खुदरा और नये ऊर्जा कारोबार समेत दूरसंचार नेटवर्क के विस्तार के लिए 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उन्होंने 'उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन' में कहा कि उनके समूह की दूरसंचार इकाई जियो दिसंबर, 2023 तक पूरे राज्य में 5जी सेवाएं शुरू कर देगी। अंबानी ने कहा कि इसके अतिरिक्त, पेट्रोरसायन से दूरसंचार समूह 10 गीगावॉट नवीकरणीय क्षमता स्थापित करेगा और क्षेत्र में एक जैव-ऊर्जा कारोबार शुरू करेगा।
 
     
ये भी पढ़ें -UP Global Investors Summit 2023: पीएम मोदी ने किया निवेश के महाकुंभ का उद्घाटन

संबंधित समाचार